M&M Q4 result: मुनाफा 22.1% बढ़कर 1549 करोड़ पर रहा, 16.25 प्रति शेयर डिवीडेंड का ऐलान

Mahindra & Mahindra Q4 result:31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 22571 करोड़ रुपे पर रही है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 17238 करोड़ रुपए रही थी। हालांकि कंपनी की आय में 28-29 फीसदी की बढ़त का ही अनुमान किया गया था। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा 1936 करोड़ रुपए से बढ़कर 2798 करोड़ रुपए पर रहा है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 4:12 PM
पूरे वित्त वर्ष 2023 की बात करें तो इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 56 फीसदी बढ़कर 10,282 करोड़ रुपये का ऑलटाइम हाई पर रहा है

Mahindra & Mahindra Q4 result:देश की दिग्गज ऑटो मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 22.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1,549 करोड़ रुपए पर रहा। हालांकि कंपनी का मुनाफा 1756 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1269 करोड़ रुपए पर रहा था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 22571 करोड़ रुपे पर रही है। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 17238 करोड़ रुपए रही थी। हालांकि कंपनी की आय में 28-29 फीसदी की बढ़त का ही अनुमान किया गया था।

Q4 रिजल्ट के पहले ONGC पर दिख रहा दबाव, जानिए नतीजों पर क्या है ब्रोकरेज की राय

एबिटडा 1936 करोड़ रुपए से बढ़कर 2798 करोड़ रुपए पर रहा 


साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा 1936 करोड़ रुपए से बढ़कर 2798 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, सालाना आधार पर एबिटडा मार्जिन 11.2 फीसद से बढ़कर 12.4 फीसदी पर रहा। चौथी तिमाही में को 512 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है। कंपनी के बोर्ड ने 16.25 प्रति शेयर डिवीडेंड का भी ऐलान किया है।

पूरे वित्त वर्ष 2023 की बात करें तो इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 56 फीसदी बढ़कर 10,282 करोड़ रुपये का ऑलटाइम हाई पर रहा है। कंपनी के अपने बयान में कहा है की कंपनी के शानदार प्रदर्शन में ऑटोमोटिव सेगमेंट में हुए सफल मेगा लॉन्च, कृषि उपकरण सेगमेंट में मजबूत बढ़त और फाइनेंशियल सेवाओं में मजबूत प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है।

फार्म इक्युपमेंट सेगमेंट के वॉल्यूम में अब तक की सबसे शानदार ग्रोथ

कंपनी के ऑटोमोटिव और फार्म इक्युपमेंट सेगमेंट के वॉल्यूम में अब तक की सबसे शानदार ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023 में ऑटोमोटिव सेगमेंट की बिक्री 50 फीसदी बढ़कर 698000 यूनिट रही है। वहीं, फार्म इक्युपमेंट सेगमेंट की बिक्री 15 फीसदी बढ़कर 404000 यूनिट रही है।

M&M के मैनेजिंग डायरेक्ट और सीईओ डॉ. अनीश शाह ने कहा कि यह समूह के लिए एक ब्लॉकबस्टर वर्ष रहा है। रिकॉर्ड-ब्रेकिंग लॉन्च के साथ कंपनी के शानदार प्रदर्शन में ऑटो ने लीडिंग भूमिका दिखाई है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते कंपनी एसयूवी बाजार में कमाी के नजरिए से पहले नंबर पर आ गई है। एलसीवी, कृषि उपकरण और इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर सेगमेंट लीडरशिप लगातार मजबूत हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।