M&M Finance Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 10 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 619 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 684 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने यह भी कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आइजोल ब्रांच में धोखाधड़ी के फैक्ट-फाइंडिंग असेसमेंट में 2887 लोन अकाउंट्स की पहचान की गई है।
