Marico Q1 : मुनाफा 15% बढ़कर 436 करोड़ रुपए पर रहा, आय में 3% की गिरावट

MARICO Q1: सालाना आधार पर जून तिमाही में मैरिको की EBITDA 528 करोड़ रुपए से बढ़कर 574 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 20.6 फीसदी से बढ़कर 23.2 फीसदी पर रही है। कंपनी ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा है कि कंपनी के एफएमसीजी कारोबार की वॉल्यूम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। तिमाही आधार प्राइसिंग ग्रोथ हल्की पड़ रही है

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
Marico Q1 : 1 हफ्ते में इस स्टॉक में 6.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि 1 महीने में ये शेयर 9.82 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीनें में मैरिको ने 15.70 फीसदी रिटर्न दिया है

MARICO Q1 : मैरिको (Marico) ने 30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.6 फीसदी की बढ़त के साथ 436 करोड़ रुपए पर रहा है। बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 377 करोड़ रुपए पर रहा था। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में मैरिको की आय सालाना आधार पर 3.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2477 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2558 करोड़ रुपए पर रही थी।

सालाना आधार पर जून तिमाही में मैरिको की EBITDA 528 करोड़ रुपए से बढ़कर 574 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 20.6 फीसदी से बढ़कर 23.2 फीसदी पर रही है।

एफएमसीजी कारोबार की वॉल्यूम में अच्छी बढ़त 


कंपनी ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा है कि कंपनी के एफएमसीजी कारोबार की वॉल्यूम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। तिमाही आधार प्राइसिंग ग्रोथ हल्की पड़ रही है। ऐसे में आगे चलकर कंपनी की ग्रोथ वॉल्यूम में होने वाली बढ़त पर आधारित रहने की संभावना है। कंपनी ने यह भी कहा कि ऊंची कीमत का अभी भी ग्रामीण मांग पर असर पड़ेगा। अनियमित मौसमी पैटर्न, अल-नीनो की जल्द शुरुआत और बारिश का असमान वितरण रिकवरी के रास्ते में रोड़ा अटका सकती है।

मुनाफे का आंकड़ा अनुमान के मुताबिक, आय के आंकड़े अनुमान से रहे कमजोर

जून तिमाही में कंपनी के मुनाफे का आंकड़ा काफी हद तक अनुमान के मुताबिक ही रहा है। लेकिन आय का आंकड़ा अनुमान के मुताबिक नहीं रहा है। ब्रोकरेज फर्मों के बीच सीएनबीसी टीवी 18 की तरफ से करवाए गए पोल के मुताबिक मुनाफे का अनुमान 416 करोड़ रुपये था जबकि आय का अनुमान 2500 करोड़ रुपये था।

Market outlook : बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल

कैसी रही स्टॉक की चाल

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो मैरिको का स्टॉक आज एनएसई पर 20.30 रुपए यानी 3.66 फीसदी की बढ़त के साथ 574.35 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 578.15 रुपए और दिन का लो 553.05 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 578.15 रुपए और 52 वीक लो 462.70 रुपए है। स्टॉक का ट्रेंडिंग वॉल्यूम 7372578 शेयर रहा। कंपनी का मार्केट कैप 74273 करोड़ रुपए है।

1 हफ्ते में इस स्टॉक में 6.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि 1 महीने में ये शेयर 9.82 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीनें में मैरिको ने 15.70 फीसदी रिटर्न दिया है। इस साल अब तक मैरिको ने 12.65 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में ये शेयर 11.63 फीसदी भागा है। 3 साल में इस शेयर में 58.68 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।