Get App

Marico Q1 : मुनाफा 15% बढ़कर 436 करोड़ रुपए पर रहा, आय में 3% की गिरावट

MARICO Q1: सालाना आधार पर जून तिमाही में मैरिको की EBITDA 528 करोड़ रुपए से बढ़कर 574 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 20.6 फीसदी से बढ़कर 23.2 फीसदी पर रही है। कंपनी ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा है कि कंपनी के एफएमसीजी कारोबार की वॉल्यूम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। तिमाही आधार प्राइसिंग ग्रोथ हल्की पड़ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 5:51 PM
Marico Q1 : मुनाफा 15% बढ़कर 436 करोड़ रुपए पर रहा, आय में 3% की गिरावट
Marico Q1 : 1 हफ्ते में इस स्टॉक में 6.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि 1 महीने में ये शेयर 9.82 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीनें में मैरिको ने 15.70 फीसदी रिटर्न दिया है

MARICO Q1 : मैरिको (Marico) ने 30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.6 फीसदी की बढ़त के साथ 436 करोड़ रुपए पर रहा है। बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 377 करोड़ रुपए पर रहा था। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में मैरिको की आय सालाना आधार पर 3.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2477 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2558 करोड़ रुपए पर रही थी।

सालाना आधार पर जून तिमाही में मैरिको की EBITDA 528 करोड़ रुपए से बढ़कर 574 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 20.6 फीसदी से बढ़कर 23.2 फीसदी पर रही है।

एफएमसीजी कारोबार की वॉल्यूम में अच्छी बढ़त 

कंपनी ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कहा है कि कंपनी के एफएमसीजी कारोबार की वॉल्यूम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। तिमाही आधार प्राइसिंग ग्रोथ हल्की पड़ रही है। ऐसे में आगे चलकर कंपनी की ग्रोथ वॉल्यूम में होने वाली बढ़त पर आधारित रहने की संभावना है। कंपनी ने यह भी कहा कि ऊंची कीमत का अभी भी ग्रामीण मांग पर असर पड़ेगा। अनियमित मौसमी पैटर्न, अल-नीनो की जल्द शुरुआत और बारिश का असमान वितरण रिकवरी के रास्ते में रोड़ा अटका सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें