MARICO Q2 Result : मुनाफा घटकर हुआ 307 करोड़ रुपये, सालाना आय और EBITDA में दिखा इजाफा

MARICO के सितंबर तिमाही में मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट रही जबकि आय में इजाफा देखने को मिला है। कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर बढ़ गया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 5:04 PM
MARICO की सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में आय बढ़कर 2,496 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 2,419 करोड़ रुपये रही थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    MARICO Q2 Result : भारत की मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी मैरिको लिमिटेड (Marico Limited) ने वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी के सालाना आधार पर नतीजे कमजोर रहे हैं। सालाना आधार पर Marico Limited के मुनाफे में गिरावट नजर आई है। जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी नजर आई है। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर बढ़ गया है। वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में Marico का मुनाफा सालाना आधार घटकर 307 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 316 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 319 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। ये कंपनी हेल्थ, ब्यूटी एड वेलनेस में प्रोडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

    सालाना आय और EBITDA में दिखा इजाफा

    वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में MARICO की आय सालाना आधार बढ़कर 2,496 करोड़ रुपये रही जबकि सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 2,490 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 2,419 करोड़ रुपये रही थी।


    ESCORTS KUBOTA Q2: मुनाफा सालाना घटकर 88 करोड़, आय बढ़कर हुई 1,883.5 करोड़ रुपये

    सालाना आधार वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में MARICO का EBITDA बढ़कर 433 करोड़ रुपये रहा जबकि सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 435 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 423 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना EBITDA मार्जिन घटी और वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ी

    वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में MARICO की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 17.4% रही जबकि सितंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन 17.5% रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 17.5% रही थी।

    सालाना आधार वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में MARICO की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 3 प्रतिशत बढ़ी।

    आज यानी 4 नवंबर 2022 को बाजार बंद होने के समय एनएसई पर MARICO का शेयर 0.08 प्रतिशत या 0.45 अंक नीचे 539.20 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 579.20 रुपये रहा है। 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 455.65 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने 532.65 का लो और 542 का हाई स्तर छुआ।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।