Marico Q4 Result: मुनाफा 13.2% बढ़कर 257 करोड़ रुपये पर रहा, आय 2,161 करोड़ रुपये पर रही

साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 319 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर रहा है। हालांकि CNBC-TV8 के पोल में इसकी 345 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था.

अपडेटेड May 05, 2022 पर 4:14 PM
स्टॉक का 52 वीक हाई 607.70 रुपये और 52 वीक लो 451.65 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 1,275,107 है।

Marico Q4 Result: एफएमसीजी कंपनी Marico ने 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.2 फीसदी की बढ़त के साथ 257 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 227 करोड़ रुपये पर रहा था। हालांकि CNBC-TV8 के पोल में इसके 245 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में कंपनी की आय इसके पिछले साल की चौथी तिमाही के 2,012 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,161 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं CNBC-TV8 के पोल में इसके 2,172 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

Multibagger stock:1 साल में 450% ऱिटर्न देने के बाद बोनस शेयर का किया ऐलान


साल-दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 319 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर रहा है। हालांकि CNBC-TV8 के पोल में इसकी 345 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

इसी तरह एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 15.8 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी पर आ गया है। हालांकि CNBC-TV8 के पोल में इसके 15.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया है।

आज के कारोबार में Marico का शेयर एनएसई पर 0.20 रुपये यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 519.75 रुपये के स्तरपर बंद हुआ। स्टॉक का आज का डे हाई 526.05 रुपये पर था जबकि इसका डे लो 516.15 रुपये पर था। स्टॉक क 52 वीक हाई 607.70 रुपये और 52 वीक लो 451.65 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 1,275,107 है। कंपनी का मार्केट कैप 67,192 करोड़ रुपये पर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।