Multibagger stock:1 साल में 450% ऱिटर्न देने के बाद बोनस शेयर का किया ऐलान

अक्षय तृतीया पर कंपनी ने रिटेल मार्केट में 500 ग्राम और 1 किलोग्राम के पैकेट में Mishtann ब्रांड के तहत रॉक स्लॉट लॉन्च किया है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 3:47 PM
चौथी तिमाही में कंपनी के आय में सालाना आधार पर 45 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बोनस शेयर का यह ऐलान केक पर होने वाली आइसिंग की तरह है

चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे घोषित करने के बाद Mishtann Foods Ltd ने अपने शेयर धारको के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। लाइव मिंट में छपी खबर के मुताबिक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि उसकी हाल में ही में हुई बोर्ड मीटिंग में एक शेयर पर एक नए शेयर के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया गया है। कंपनी का यह कदम मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर धारकों को दिए जाने वाले उपहार के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि चौथी तिमाही में कंपनी के आय में सालाना आधार पर 45 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बोनस शेयर का यह ऐलान केक पर होने वाली आइसिंग की तरह है। बता दें कि Mishtann Foods Ltd का शेयर पिछले 1 साल में मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। पिछले 1 साल में इसने अपने शेयर धारकों को 450 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का निर्धारण जल्द ही किया जाएगा और जल्द ही इसके बारे में सूचित किया जाएगा।

Mishtann Foods Ltd के चौथी तिमाही के नतीजे


हाल ही में कंपनी ने 31 मार्च 2022 में समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 45 फीसदी की बढ़त के साथ 153.47 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 41 गुने की बढ़ोतरी के साथ 0.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.15 करोड़ रुपये पर आ गया है।

शेयरखान को इन 11 मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर है भरोसा, करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई

हाल ही में Mishtann Foods से जुड़ी कुछ खबरें आई है। अक्षय तृतीया पर कंपनी ने रिटेल मार्केट में 500 ग्राम और 1 किलोग्राम के पैकेट में Mishtann ब्रांड के तहत रॉक स्लॉट लॉन्च किया है। कंपनी का वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 1.60 लाख है। इसकी मार्केट कैप 1225 करोड़ रुपये है और इसकी वर्तमान PE 39.8 है जो कि इस सेक्टर की 64.95 के PE से काफी कम है। इस स्टॉक का ROE 36.50 है जबकि ROC 38.30 फीसदी है। पिछले 5 साल के दौरान कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 80 फीसदी और बिक्री में सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।