शेयरखान को इन 11 मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर है भरोसा, करा सकते हैं डबल डिजिट कमाई

ऐसे में शेयरखान ने ऐसे 11 मिड और स्मॉलकैप स्टॉक सुझाएं हैं जिनमें उसको डबल डिजिट कमाई की उम्मीद है। आइए डालतें हैं इन पर एक नजर

अपडेटेड May 05, 2022 पर 11:49 AM

सपाट शुरुआत के बाद कल के कारोबार में भारतीय बाजार दबाव में रहे। RBI की तरफ से अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के एलान के बाद ये दबाव और बढ़ता नजर आया। सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते सेंसेक्स-निफ्टी कल 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

वहीं आज के कारोबार की बात करें तो ब्याज दरों पर फेड के फैसले के बाद बाजार में जोरदार तेजी आई है। डबल सेंचुरी लगाकर निफ्टी 16900 के पार चला गया है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा करीब 600 अंकों की मजबूती है। मिडकैप में भी शानदार रौनक है।

आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग, ऑटो जैसे सेक्टर्स में अच्छी हरियाली देखने को मिल रही है। ऑटो में सबसे ज्यादा रफ्तार है। HERO MOTO करीब 4 फीसदी भागा है। TVS, BAJAJ AUTO, ASHOK LEYLAND में भी जोरादर खरीदारी देखने को मिल रही है। IT शेयरों का जोश भी हाई है। दिग्गजों के साथ छोटे-मझोली कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। TECH MAHIDNRA 3 फीसदी से ज्यादा भागा है। INFOSYS, MINDTREE, WIPRO जैसे शेयरों में भी अच्छी रौनक है।


ऐसे में शेयरखान ने ऐसे 11 मिड और स्मॉलकैप स्टॉक सुझाएं हैं जिनमें उसको डबल डिजिट कमाई की उम्मीद है। आइए डालतें हैं इन पर एक नजर।

Coromandel International| Rating: Buy | LTP: Rs 907 | कोरोमंडल इंटरनेशनल को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 1,070 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 18 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Biocon | Rating: Buy | LTP: Rs 366 | बॉयोकॉन को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 420 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 14 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Supreme Industries | Rating: Buy | LTP: Rs 1,992 | सुप्रीम इंडस्ट्रीज को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 2,500 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 25 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Schaeffler India | Rating: Buy | LTP: Rs 2,277 | Schaeffler India को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 2,650 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 16 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Mahindra Logistics | Rating: Buy | LTP: Rs 499 | महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 630 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 26 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Trade Spotlight | Sumitomo Chemical, Indo Tech और Britannia में कल दिखा जोरदार एक्शन, अब क्या हो इनमें निवेश रणनीति

GNA Axles | Rating: Buy | LTP: Rs 489 | जीएनए एलेक्स को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 652 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 33 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Indian Hotels Company | Rating: Buy | LTP: Rs 257 | इंडियन होटल को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 286 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 11 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Atul | Rating: Buy | LTP: Rs 8,647 | अतुल को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 11,000 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से27 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

Nippon Life India Asset Management | Rating: Buy | LTP: Rs 305 | निपॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट को शेयरखान ने 'Buy' रेटिंग देते हुए 430 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस शेयर में वर्तमान लेवल से 41 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।