आरबीआई द्वारा कल अपनी बेंचमार्क दरों में सरप्राइस हाइक करने के बाद बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल 1300 अंक से ज्यादा गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी कल 400 अंक गिरकर 16,671 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में सभी सेक्टर बिकवाली के दबाव में रहे।
Nifty Bank, Auto, Financial Services, Metal और Pharma में 2-3 फीसद की गिरावट देखने को मिली। वहीं आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में 1.1 फीसदी और 1.7 फीसदी की गिरावट रही। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी बिकवाली के दबाव में रहे। निफ्टी के मिड कैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।
कल के कारोबार में हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। Sumitomo Chemical India का शेयर एक्शन में नजर आया और यह 3 फीसदी की बढ़त के साथ 450.60 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। इसी तरह Indo Tech Transformers भी 10 फीसदी का अपरसर्किट लगाते हुए 248.85 रुपये पर लॉक हो गया।
Rain Industries और Britannia Industries कल एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 3 गेनरों में थे। Rain Industries कल 5 फीसदी की बढ़त के साथ 175.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Britannia Industries 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 3,385.5 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंदराठी के जिगर एस पटेल की निवेश सलाह
Sumitomo Chemical India- जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें थोड़ी मुनाफावसूली कर लें। अगर नई खरीद करना चाहते हैं तो इसके वीकली क्लोजिंग बेसिस पर 460 रुपये के ऊपर की क्लोजिंग का इंतजार करें। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक वेट एंड वॉच के मोड में रहें।
Indo Tech Transformers-पिछले कुछ महीनों से Indo Tech का शेयर 200-240 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है। वर्तमान में इस शेयर ने ऊपर बताए रेंज से भारी वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट दिया है। दूसरे इंडिकेटर पर नजर डालें तो MACD और RSI भी इस स्टॉक में तेजी के संकेत दे रहे हैं।
Britannia Industries-इस स्टॉक में तेजी के संकेत बने हुए हैं। वर्तमान लेवल पर भी इसमें खरीदारी की जा सकती है। आगे इस स्टॉक में 3,800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस खरीद के लिए 3,100-3,150 पर स्टॉप लॉस लगाएं।
Rain Industries- यह स्टॉक भी इस समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से छोटी मात्रा में खरीदारी शुरु की जा सकती है। 165 रुपये के आसपास मिलने पर इसमें और खरीदारी की सलाह होगी। आगे यह शेयर हमें 200-210 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं 155 रुपये पर स्टॉक को मजबूत सपोर्ट है। यही लेवल स्टॉप लॉस होना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)