Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में और गिरावट मुमकिन, इन दो शेयरों में बिकवाली करके कमा सकते हैं जोरदार मुनाफा

डेरिवेटिव सेगमेंट में भी हमें निफ्टी और बैंक निफ्टी में नए शॉर्ट पोजिशन बनते दिखे हैं। वोलेटिलिटी इंडेक्स India VIX में भी उछाल आता दिखा है जो शॉर्ट टर्म में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहने के संकेत दे रहा है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 9:54 AM
निफ्टी के चार्ट और डेटा से साफ है कि नियर टर्म में इसमें कमजोरी बनी रहेगी और यह हमें 16,400 की तरफ जाता नजर आएगा। इसके बाद यह गिरावट 16,125 तक बढ़ती नजर आ सकती है।

5paisa.com, Ruchit Jain

4 मई को निफ्टी ने सपाट शुरुआत की थी लेकिन शुरुआत के तुरंत बाद ही इस पर बिकवाली का दबाव आना शुरु हो गया था। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग इंडेक्स ने आउटपरफॉर्म करने और बाजार की गिरावट को थामने की कोशिश की लेकिन 2 बजे के बाद आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद पूरा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।

कल की गिरावट में निफ्टी ने अपने सभी अहम सपोर्ट तोड़ दिये और यह 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 16,700 के नीचे फिसल गया। पिछले कुछ हफ्तों से निफ्टी 16,825 -17,400 के दायरे में कंसोलिडेट हो रहा था। बाजार को कोई दिशा पकड़ने के लिए इस दायरे से बाहर आने की जरुरत थी। अंतत: 4 मई को हमें बाजार में इसके सपोर्ट जोन से एक ब्रेकडाउन देखने को मिला।


डेरिवेटिव सेगमेंट में भी हमें निफ्टी और बैंक निफ्टी में नए शॉर्ट पोजिशन बनते दिखे हैं। वोलेटिलिटी इंडेक्स India VIX में भी उछाल आता दिखा है जो शॉर्ट टर्म में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहने के संकेत दे रहा है।

RBI के रेट HIKE से ब्रोकरेजेस को नहीं हुआ आश्चर्य, जानिये क्या कहते हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज

निफ्टी के चार्ट और डेटा से साफ है कि नियर टर्म में इसमें कमजोरी बनी रहेगी और यह हमें 16,400 की तरफ जाता नजर आएगा। इसके बाद यह गिरावट 16,125 तक बढ़ती नजर आ सकती है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के लिए अब 16,825 और 17,000 के स्तर के पहले के सपोर्ट लेवल किसी पुलबैक की स्थिति में रजिस्टेंस का काम कर सकते हैं। ट्रेडरों को सलाह है कि वह निगेटिव रुझान के साथ दांव लगाएं और बाजार में शॉर्ट करने के मौके खोजें।

आज की 2 Sell कॉल जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

Vedanta Futures: Sell | LTP: Rs 396.80 | इस स्टॉक में 410 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 383 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 6 फीसदी का रिटर्न दिखा सकता है।

Cholamandalam Investment Futures: Sell | LTP: Rs 716 | इस स्टॉक में 732 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 688 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 4 फीसदी का रिटर्न दिखा सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।