Get App

MARUTI SUZUKI Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 2,351 करोड़, आय बढ़कर हुई 29,044 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 2,351 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1011 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI की आय सालाना आधार पर बढ़कर 29,044 करोड़ रुपये रही। वहीं वित्त वर्ष 2022 की समान तिमाही में कंपनी की आय 23,246 करोड़ रुपये रही थी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 2:01 PM
MARUTI SUZUKI Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 2,351 करोड़, आय बढ़कर हुई 29,044 करोड़ रुपये
MARUTI SUZUKI ने कहा कि चिप शॉर्टेज की वजह से तीसरी तिमाही में 46,000 गाड़ियों का कम उत्पादन हुआ

MARUTI SUZUKI Q3 RESULT: भारत में कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) ने आज वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। जबकि कंपनी की स्टैंडअलोन आय में भी वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मारुति का स्टैंडअलोन मुनाफा 2,351 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1907 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में मारुति की स्टैंडअलोन आय 29,044 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 27,319 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA भी अनुमान से ज्यादा रहा है।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का EBITDA 2,833 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 2,669 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 9.7% रही हालांकि इसके 9.7% रहने का ही अनुमान लगाया गया था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में MARUTI SUZUKI का मुनाफा बढ़कर 2,351 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1011 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें