Max Healthcare Q1 results: शुद्ध मुनाफा 27% बढ़कर हुआ 291 करोड़, रेवन्यू 17% बढ़कर 1,719 करोड़ रुपये

Max Healthcare Institute ने 7 अगस्त को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 291 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। ये पिछले साल पहले की समान अवधि में 229 करोड़ रुपये से 27 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का रेवन्यू सालाना 17 प्रतिशत बढ़कर 1,719 करोड़ रुपये हो गया। कुल मिलाकर कंपनी के मुनाफे और रेवन्यू में पहली तिमाही में बढ़ोत्तरी हुई

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 5:05 PM
Max Healthcare Institute का शेयर 7 अगस्त को NSE पर 585.75 रुपये पर बंद हुआ। ये स्तर शेयर के पिछले बंद से 8.81 प्रतिशत ज्यादा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Max Healthcare Q1 results: अस्पताल चलाने वाली मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute) ने 7 अगस्त को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 291 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 229 करोड़ रुपये से 27 प्रतिशत अधिक है। नई दिल्ली में मुख्यालय वाली कंपनी का रेवन्यू सालाना 17 प्रतिशत बढ़कर 1,719 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने टॉपलाइन में वृद्धि का श्रेय प्रति बेड औसत रेवन्यू में सुधार और अंतरराष्ट्रीय रोगियों के उच्च योगदान के कारण बेहतर पेयर मिक्स को दिया। पहली तिमाही में कुल पेयर मिक्स में विदेशी मरीजों की हिस्सेदारी 8.9 प्रतिशत रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7.8 प्रतिशत रही थी।

    बेड ऑक्यूपैंसी 74 प्रतिशत पर रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही की तुलना में अपरिवर्तित रही। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद दिये स्टेटमेंट में कहा कि प्रति ऑक्यूपाइड बेड पर औसत रेवन्यू (ARPOB) सालाना 13 प्रतिशत बढ़कर 74,800 रुपये हो गया। ये एक साल पहले की समान अवधि में 66,000 रुपये रहा था।

    1 अप्रैल को दरें बढ़ाने का दिखा असर


    Max Healthcare Institute ने 1 अप्रैल को रूम के किराए और कंसल्टेशन के लिए कीमतों में 2-2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। इसके बाद जून से 36 रेडियोलॉजिकल इमेजिंग जांच के लिए टैरिफ में वृद्धि हुई। इसकी वजह से तिमाही में उसका रेवन्यू भी बढ़ा।

    RAMCO CEMENTS Q1 RESULT: कंपनी का मुनाफा घटकर हुआ 79 करोड़ रुपये, आय बढ़कर हुई 2241 करोड़

    Max Healthcare Institute का EBITDA मार्जिन पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 28.2 प्रतिशत के मुकाबले 26.8 प्रतिशत रहा।

    केस मिक्स में सुधार और ऑन्कोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय रोगियों के उच्च योगदान की उम्मीदों पर ब्रोकरेज फर्म मैक्स हेल्थकेयर की ग्रोथ संभावनाओं पर उत्साहित हैं।

    आने वाली तिमाहियों में कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में भी सुधार होने की उम्मीद है।

    और 2,300 बेड बढ़ाने का कंपनी का लक्ष्य

    इसके आगे बढ़ते हुए कंपनी का लक्ष्य ब्राउनफील्ड विस्तार के माध्यम से अतिरिक्त 2,300 बेड बढ़ाने का भी है। जिससे ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड) में भी वृद्धि होगी।

    7 अगस्त को मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर 585.75 रुपये पर बंद हुआ। ये स्तर मजबूत नतीजों के प्रदर्शन की उम्मीद में पिछले बंद से 8.81 प्रतिशत ज्यादा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।