RAMCO CEMENTS Q1 RESULT: कंपनी का मुनाफा घटकर हुआ 79 करोड़ रुपये, आय बढ़कर हुई 2241 करोड़

RAMCO CEMENTS का मुनाफा वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में नीचे आ गया। हालांकि पिछले वित्तीय साल की पहली तिमाही में कंपनी को अच्छा मुनाफा हुआ था। कंपनी को वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में सालाना आधार पर 79 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी को 112 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 2:51 PM
RAMCO CEMENTS के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आये। नतीजे जारी होने के बाद शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 854 रुपये के स्तर के करीब पहुंच गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RAMCO CEMENTS Q1 RESULT: आज सीमेंट सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों ने अपने नतीजे जारी किये हैं। इंडिया सीमेंट्स द्वारा अपने नतीजों की घोषणा के बाद दक्षिण राज्य में मुख्यालय वाली रैमको सीमेंट्स (RAMCO CEMENTS) ने भी अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट गया। पहली तिमाही यानी की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 79 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी कि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 112 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इंडिया सीमेंट पहली तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई।

    आय और EBITDA में दिखी बढ़त

    सालाना आधार पर कंपनी की वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में आय 2241 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी की आय 1773 करोड़ रुपये रही थी।


    सालाना आधार पर कंपनी का वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में EBITDA 341 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 301 करोड़ रुपये रहा था।

    कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर पहली तिमाही में 16.9% से घटकर 15.2% रही।

    INDIA CEMENTS Q1 RESULT : मुनाफे से घाटे में आई इंडिया सीमेंट, 75 करोड़ का घाटा, आय में भी दिखी गिरावट

    बाजार का रिएक्शन 2% से ज्यादा गिरा शेयर

    कंपनी के मुनाफा सालाना आधार पर घटने की घोषणा करने वाले नतीजे बाजार को पसंद नहीं आये। इस स्टॉक पर इसका निगेटिव असर देखने को मिला। शेयर में 2 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। आज दोपहर 2.02 बजे रैमको सीमेंट्स का (RAMCO CEMENTS) का शेयर 2.50 प्रतिशत या 21.95 रुपये गिरकर 854.65 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

    RAMCO CEMENTS का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 953 रुपये रहा है जबकि इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 634.05 रुपये रहा है। आज अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर ने 841 का लो और 879 का हाई हिट किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।