M&M Q1 Results: कंपनी का मुनाफा 67% बढ़कर 855.6 करोड़ रुपए रहा, आय में दिखी बढ़त

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 67 फीसदी बढ़कर 1,430 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 855.6 करोड़ रुपये पर रहा था

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 1:32 PM
पहली तिमाही में कंपनी की ऑटोमोबाइल कारोबार की एबिटडा सालाना आधार पर 102.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 703.5 करोड़ रुपये पर रही है।

M&M Q1 Results: देश की ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra ने 05 अगस्त को अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 67 फीसदी बढ़कर 1,430 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 855.6 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,438 करोड़ रुपये पर रहना का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 67 फीसदी की बढ़त के साथ 19,613 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 11,765 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 19,822 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 1,632 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,341 करोड़ रुपये पर रही है जो कि सालाना आधार पर 43 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,449 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 13.9 फीसदी से घटकर 11.9 फीसदी पर रही है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 12.3 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की ऑटोमोबाइल कारोबार की रेवेन्यू 12,306 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6,050 करोड़ रुपये पर रही थी।

पहली तिमाही में कंपनी की ऑटोमोबाइल कारोबार की एबिटडा सालाना आधार पर 102.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 703.5 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटडा मार्जिन 1.7 फीसदी से बढ़कर 5.7 फीसदी पर रही है।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की फॉर्म इक्वयूपमेंट कारोबार से होने वाली आय 25.8 फीसदी बढ़कर 6,689 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5,319 करोड़ रुपये पर रही थी।

पहली तिमाही में कंपनी की फॉर्म इक्वयूपमेंट कारोबार की एबिटडा सालाना आधार पर 1,081 करोड़ रुपये से मामूली गिरावट के साथ 1,073.5 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि एबिटडा मार्जिन 20.3 फीसदी से घटकर 16 फीसदी पर रही है।

यह भी पढ़ें- Spicejet और Ease MyTrip ने थाइलैंड में टिकट बिक्री के लिए किया करार, शेयरों को लगे पंख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।