Get App

M&M Q4 Results: महिंद्रा का नेट प्रॉफिट 31.5% बढ़कर 2,038 करोड़ रुपये रहा, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्च 2024 तिमाही में ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का नेट प्रॉफिट 31.5 पर्सेंट बढ़कर 2,038 करोड़ रुपये रहा। ऑटोमोटिव सेगमेंट में कंपनी की जबरदस्त परफॉर्मेंस, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और अन्य वजहों से संबंधित अवधि में कंपनी के नतीजे बेहतर रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2024 पर 4:41 PM
M&M Q4 Results:  महिंद्रा का नेट प्रॉफिट 31.5% बढ़कर 2,038 करोड़ रुपये रहा, डिविडेंड का भी ऐलान
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमानों के मुताबिक रहे।

मार्च 2024 तिमाही में ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का नेट प्रॉफिट 31.5 पर्सेंट बढ़कर 2,038 करोड़ रुपये रहा। ऑटोमोटिव सेगमेंट में कंपनी की जबरदस्त परफॉर्मेंस, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और अन्य वजहों से संबंधित अवधि में कंपनी के नतीजे बेहतर रहे। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 25,109 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा के MD और CEO अनीश शाह ने बताया, 'ऑटो सेक्टर में हाई ग्रोथ का सिलसिला जारी है। एसेट क्वॉलिटी के मामले में महिंद्रा फाइनेंस का प्रदर्शन भी बेहतर रहा।'

कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और CEO (ऑट एंड फार्म सेक्टर) राजेश जेजूरिकर ने बताया, ' हम रेवेन्यू के लिहाज से नंबर-1 SUV खिलाड़ी बने हुए हैं और हमने LCVs< 3.5T कैटगरी में 3.5 पर्सेंट मार्केट शेयर हासिल किया है। इस अवधि में हमारे ऑटो स्टैंडअलोन PBIT मार्जिन में 1.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। ट्रैक्टर के मामले में हमने 0.40 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 41.6 पर्सेंट का मार्केट शेयर हासिल कर अपने कोर ट्रैक्टर PBIT मार्जिन में 0.30 पर्सेंट का सुधार किया।'

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ फाइनेशियल ऑफिसर मनोज भट्ट ने बताया, 'हमारे संतुलित कैपिटल एलोकेशन और ऑपरेटिंग मेट्रिक पर जबरदस्त फोकस की वजह से हमें वित्त वर्ष 2024 में रिकॉर्ड कैशफ्लो जेनरेट करने में मदद मिली है। हमने 3,100 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान भी किया है और 18.4 पर्सेंट का RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) दिया है। '

कंपनी के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमानों के मुताबिक रहे हैं। मनीकंट्रोल के पोल में महिंद्रा का तिमाही मुनाफा 2.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 2,026 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू 7 पर्सेंट बढ़कर 24,182 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज इसके शेयर 3.05% की बढ़त के साथ 2372.85 रुपये पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें