Motilal Oswal Q4 Result: फाइनेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022 के मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 25 फीसदी बढ़कर 299.6 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि इसी वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के 239.7 करोड़ रुपये पर रहा था।
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.6 फीसदी बढ़कर 1,051.3 करोड़ रुपये पर रही है जो कि इसी वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही में 1,025 करोड़ रुपये पर रही थी।
चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (Operating Profit) तिमाही आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 262.3 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि इसी वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही में 232 करोड़ रुपये पर रहा था।
कंपनी ने कहा है कि कंपनी का बोर्ड 17 मई को बायबैक पर विचार करेगा। बोर्ड ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 3 रुपये का फाइलन डिविडेंड का ऐलान किया है। बोर्ड ने 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है।
वहीं सालाना आधार पर देखें तो मोतीलाल ओसवाल का मुनाफा सालाना आधार पर 460 करोड़ रुपये से घटकर 299 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं आय 1,141 करोड़ रुपये से घटकर 1,051 करोड़ रुपये पर रही है।
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 664 करोड़ रुपये से घटकर 492 करोड़ रुपये पर आ गई है। वहीं EBITDA मार्जिन 58.25 फीसदी से घटकर 46.86 फीसदी पर रहा है।
वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा सालाना आधार पर 41 फीसदी से बढ़कर 262.3 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा 186.5 करोड़ रुपये पर रहा था।
बता दें कि Motilal Oswal का शेयर आज एनएसई पर 14.30 रुपये यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 921.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।