Motilal Oswal Q4 results : ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 339 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है। इसने तिमाही के दौरान 724.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 165 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी के मुनाफे में यह उछाल लो-बेस इफेक्ट के चलते देखने को मिली है। मजबूत नतीजों का असर कंपनी के शेयरों में भी दिख रहा है। यह स्टॉक आज 26 अप्रैल को 3.84 फीसदी बढ़कर 2558 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
