MRF Q3 Result : टायर बनाने वाली कंपनी MRF लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 174.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एमआरएफ लिमिटेड ने आज गुरुवार को को शेयर बाजारों यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 149.39 करोड़ रुपये था। आज NSE पर MRF लिमिटेड के शेयरों में 3.55 फीसदी की गिरावट आई है और यह 89,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।
