Nazara Technologies Q4 Result : नजारा टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.2 फीसदी बढ़कर 2.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला कंसोलिडेटेड राजस्व 65 फीसदी बढ़कर 289.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 175.1 करोड़ रुपये था।
