Nestle India Q2 Result: मुनाफा 5% घटकर 515 करोड़ रुपए रहा, आय 16% बढ़ी

साल-दर-साल आधार पर Nestle India का एबिटडा मार्जिन 24 फीसदी से घटकर 21 फीसदी पर रहा है। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 22.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था

अपडेटेड Jul 28, 2022 पर 12:39 PM
30 जून 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 16.1 फीसदी बढ़कर 4,036.5 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय 3,476.7 करोड़ रुपये पर रही थी।

Nestle India Q2 Result:  दिग्गज FMCG कंपनी Nestle India ने आज यानी 28 जुलाई को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। बता दें कि Nestle India कैलेंडर ईयर को ही फाइनेंशियल ईयर के तौर पर फोलो करती है। 30 जून 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.3 फीसदी टूटकर 515.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 538.6 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 575 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 16.1 फीसदी बढ़कर 4,036.5 करोड़ रुपये पर रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय 3,476.7 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 3,865 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 833.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 849 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि सालाना आधार पर 1.8 फीसदी बढ़त दर्शाता है। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 885 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।


BAJAJ FINSERV Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,309.4 करोड़ रुपये, निवेशकों को मिलेगा 1 पर 1 बोनस शेयर

साल-दर-साल आधार पर Nestle India का एबिटडा मार्जिन 24 फीसदी से घटकर 21 फीसदी पर रहा है। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 22.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

फिलहाल 12.22 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 638.10 रुपये यानी 3.42 फीसदी की बढ़त के साथ 19,182.00 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 20,609.15 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 16,000.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 81,195 शेयरों का है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 184,524 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।