NESTLE INDIA Q4 Result: नेस्ले इंडिया लिमिटेड (Nestle India Limited) ने कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिये हैं। चौथी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफे में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान कंपनी की आय भी बढ़ी है। फूड बेवरजेस, चॉकलेट्स का कारोबार करने वाली कंपनी ने अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने प्रति शेयर 75 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। स्विस मल्टीनेशल कंपनी नेस्ले की भारतीय सब्सिडियरी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय हरियाणा राज्य के गुड़गांव में स्थित है। कंपनी कारोबार के लिहाज से ये कंपनी कैलेंडर ईयर फॉलो करती है।
सालाना आधार पर दिसंबर की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 62% बढ़कर 628 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 618 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं पिछले साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 379 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर दिसंबर की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 14% बढ़कर 4,257 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 4,375 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं पिछले साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3,748 करोड़ रुपये रहा था।
NESTLE INDIA का Q4 में एक्सपोर्ट सालाना आधार पर पिछले साल की दिसंबर तिमाही के 150 करोड़ रुपये से बढ़कर इस दिसंबर तिमाही में 170 कराोड़ रुपये हो गया।
सालाना आधार पर दिसंबर की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 973 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 937 करोड़ रुपये रहने अनुमान था। वहीं पिछले साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 858 करोड़ रुपये रहा था।
दिसंबर की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन बढ़कर 22.9% रही जबकि इसके 21.4% रहने अनुमान था।
कैलेंडर ईयर 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए NESTLE INDIA ने कहा कि सालाना आधार पर हमने 10 साल में सबसे बड़ी डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की है। हमनें अपने शेयरधारकों के लिए 75/शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
कंपनी के मैनेजमेंट ने आगे कहा कि चौथी तिमाही के दौरान महंगे दूध के कारण मिल्क प्रोडक्ट थोड़ा प्रभावित हुए लेकिन NESCAFE ने 2022 में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अपनी सभी कैटेगरी में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)