ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे ज्यादा मुनाफा, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

HDFC पर शुभम अग्रवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उनके मुताबिक इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 32 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत ने इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
KEC International पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 525 से 545 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मार्केट में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क निफ्टी 18 हजार 100 के पार निकल गया। जबकि सेंसेक्स करीब 400 प्वाइंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। आज बाजार की तेजी में RIL, INFOSSY, TCS और ICICI BANK ने जोश भरा है। इसके साथ ही निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स भी तेजी नजर आ रही है। निफ्टी के IT और मेटल इंडेक्स भी एक परसेंट ज्यादा चढ़ गये हैं। एनर्जी, रियल्टी, फार्मा और ऑटो शेयरों में भी अच्छी बाईंग दिख रही है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के चार के चौका में भी एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले 4 स्टॉक्स सुझाये हैं। शुभम अग्रवाल ने एचडीएफसी के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने टाटा केमिकलल्स पर दांव लगाया। गौरांग शाह ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC

    शुभम अग्रवाल ने HDFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 2720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 32रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindustan Aeronautics Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Hindustan Aeronautics पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Hindustan Aeronautics में 2532 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2640 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2490 रुपये पर लगाएं।

    ONGC के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बुलिश हुए ब्रोकरेजेज, स्टॉक में 53% अपसाइड की जताई उम्मीद

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Chemicals

    राजेश सातपुते ने Tata Chemicals पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Tata Chemicals में 1023 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1050 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1012 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः KEC International

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से KEC International का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि KEC International के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 484 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 525 से 545 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।