NESTLE Q2 CY23: दूसरी तिमाही में हुआ 698.3 करोड़ रुपए का मुनाफा, कैलेंडर ईयर की जगह फाइनेंशियल ईयर अपनाएगी कंपनी

NESTLE Q2 CY23 : दूसरी तिमाही में NESTLE की EBITDA 1058.8 करोड़ रुपए पर और एबिटडा मार्जिन 22.7 फीसदी पर रही है। इस अवधि में कंपनी के EBITDA 1050 करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन के 22.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। नेस्ले ने कहा है कि वह अपने फाइनेंशियल ईयर में बदलाव करेगी। कंपनी कैलेंडर ईयर की जगह फाइनेंशियल ईयर अपनाएगी। अब नेस्ले का फाइनेंशियल ईयर अप्रैल-मार्च होगा

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 11:49 AM
NESTLE Q2 results : 30 जून 2023 के खत्म हुई कैलेंडर ईयर 2023 की दूसरी तिमाही में NESTLE की घरेलू कारोबार रेवेन्यू ग्रोथ 14.6 फीसदी पर रही है। हालांकि इसके 16-18 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

NESTLE Q2 CY23: नेस्ले इंडिया ने कैलेंडेर ईयर 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी को 698.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। हालांकि कंपनी का मुनाफा 690 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, पिछले साल की इस अवधि में कंपनी को 515 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 4658.5 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि इसके 4675 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं, पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 4,036.6 करोड़ रुपए रही थी।

कंपनी कैलेंडर ईयर की जगह फाइनेंशियल ईयर अपनाएगी

दूसरी तिमाही में NESTLE की EBITDA 1058.8 करोड़ रुपए पर और एबिटडा मार्जिन 22.7 फीसदी पर रही है। इस अवधि में कंपनी के EBITDA 1050 करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन के 22.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। नेस्ले ने कहा है कि वह अपने फाइनेंशियल ईयर में बदलाव करेगी। कंपनी कैलेंडर ईयर की जगह फाइनेंशियल ईयर अपनाएगी। अब नेस्ले का फाइनेंशियल ईयर अप्रैल-मार्च होगा। इसके लिए कंपनी अपना वर्तमान फाइनेंशियल ईयर मार्च 2024 तक बढ़ाएगी।


Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

NESTLE की घरेलू कारोबार रेवेन्यू ग्रोथ 14.6 फीसदी पर रही

30 जून 2023 के खत्म हुई कैलेंडर ईयर 2023 की दूसरी तिमाही में NESTLE की घरेलू कारोबार रेवेन्यू ग्रोथ 14.6 फीसदी पर रही है। हालांकि इसके 16-18 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। दूसरी तिमाही में NESTLE एक्सपोर्ट रेवेन्यू ग्रोथ 25.4 फीसदी पर रही है। हालांकि इसके 10-12 फीसदी पर ही रहने के अनुमान लगाया गया था। 30 जून 2023 के खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी की एक्सपोर्ट से होने वाली कमाई सलाना आधार पर 158 करोड़ रुपए से बढ़कर 199 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, इस अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 3858 करोड़ रुपए से बढ़कर 4421 करोड़ रुपए पर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।