Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

Stocks in the news: टेक महिंद्रा ने कमजोर नतीजे पेश किए हैं। आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा का रेवन्यू तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत गिरकर 1600.7 मिलियन डॉलर (13,159 करोड़ रुपये) हो गया। ये आंकड़ा विश्लेषकों के अनुमान से कम है। यह तिमाही सभी बड़ी आईटी कंपनियों के बीच निराशाजनक रही है। हालांकि कॉन्स्टैंट करेंसी के संदर्भ में टेक महिंद्रा का रेवन्यू 4.2 प्रतिशत गिर गया है

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 10:41 AM
Stocks in the news:भारत सरकार रेल विकास निगम में 7.09 करोड़ इक्विटी शेयर या 3.4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल के जरिए भी 4.08 करोड़ शेयर या 1.96 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है

Stocks in the news : शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। आज खबरों वाला हमारा पहला स्टॉक है एक्सिस बैंक। वित्त वर्ष 2024 की जून में समाप्त तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 5,797.1 करोड़ रुपये पर रहा है जो अनुमान से कम है। प्रॉविजनिंग में तेज बढ़ोतरी के बावजूद, अन्य आय और प्री-प्रॉविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट में बढ़त के कारण बैंक के मुनाफे में साल-दर-साल 40.5 प्रतिशत की बढ़त हुई। बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई एक साल पहले की अवधि की तुलना में 27.4 फीसदी बढ़कर 11,959 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन 50 बीपीएस बढ़कर 4.1 फीसदी हो गई है।

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy’s): देश की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) ने 26 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1402.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष का पहली तिमाही में कंपनी को 1187.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे का आंकड़ा बाजार के अनुमान से भी ज्यादा रहा है। बाजार जानकारों का अनुमान था कि 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 944.1 करोड़ रुपए के आसपास रहेगा। इस अवधि में कंपनी की रेवेन्यू में 29 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। हालांकि मार्जिन पर रहा हल्का दबाव रहा है। यूरोप और एमर्जिंग बाजारों में कंपनी के कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra):टेक महिंद्रा ने कमजोर नतीजे पेश किए हैं। आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का रेवन्यू तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत गिरकर 1600.7 मिलियन डॉलर (13,159 करोड़ रुपये) हो गया। ये आंकड़ा विश्लेषकों के अनुमान से कम है। यह तिमाही सभी बड़ी आईटी कंपनियों के बीच निराशाजनक रही है। हालांकि कॉन्स्टैंट करेंसी के संदर्भ में टेक महिंद्रा का रेवन्यू 4.2 प्रतिशत गिर गया है। जिससे रेवन्यू में उसके प्रतिस्पर्धियों के बीच की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।


अनुमान से बेहतर रहे सिप्ला (Cipla)के नतीजे: फार्मा कंपनी सिप्ला ने अप्रैल-जून तिमाही के कंसोलीडेटेड नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 45.1 फीसदी की बढ़त के साथ 995.7 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 686.38 करोड़ रुपये पर रहा था। मुंबई स्थित इस दवा बनाने वाली कंपनी की आय भी 17.7 फीसदी की बढ़त के साथ 6,328.9 करोड़ रुपये पर रही है।

Netweb Tech IPO Listing: 89% प्रीमियम पर धांसू एंट्री; मुनाफा निकाल लें या नहीं, इन रिस्क फैक्टर्स पर लें फैसला

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products): भारत में ब्रांडेड कारोबार में मजबूत ग्रोथ और अंतरराष्ट्रीय और गैर-ब्रांडेड कारोबार में बेहतर प्रदर्शन के चलते 30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के कंसोलीडेटेड मुनाफे में 22 फीसदी बढ़त देखने को मिली है और ये 338 करोड़ रुपये पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय साल-दर-साल आधार पर 12.5 फीसदी बढ़कर 3,741.2 करोड़ रुपये पर रही है।

आरबीएल बैंक (RBL Bank): महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि उसने 417 करोड़ रुपये में आरबीएल बैंक में 3.53 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। वह बैंक में हिस्सेदारी को और बढ़ाने पर विचार कर सकता है, लेकिन ये बढ़ोतरी 9.99 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। यह अधिग्रहण 197 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया है।

पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp): गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प ने बताया है कि उसने अपनी हाउसिंग फाइनेंस सहायक कंपनी पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस (पीएचएफएल) की हिस्सेदारी टीपीजी ग्लोबल एलएलसी से संबद्ध यूनिट पर्सियस एसजी पीटीई लिमिटेड को बेच दी है। इस बिक्री के साथ ही पीएचएफएल अब पूनावाला फिनकॉर्प की सहायक कंपनी नहीं रह गई है। पूनावाला फिनकॉर्प को अपनी इस हिस्सेदारी की बिक्री से 3,004 करोड़ रुपये मिले हैं।

रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam): भारत सरकार रेल विकास निगम में 7.09 करोड़ इक्विटी शेयर या 3.4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए भी 4.08 करोड़ शेयर या 1.96 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है। गैर-खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस 27 जुलाई को और खुदरा निवेशकों के लिए 28 जुलाई को खुलेगा। इस ऑफर की फ्लोर प्राइस 119 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।