NTPC Q4 results: शुद्ध मुनाफा 6% घटकर 4,871 करोड़ रुपये, 3 रुपये फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान

NTPC का मार्च तिमाही के दौरान कुल शुद्ध मुनाफा छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,871.55 करोड़ रुपये रहा। ये एक साल पहले की अवधि में 5,199.55 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में NTPC की कुल आय बढ़कर 44,745.74 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी तिमाही में आय 37,724.42 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड May 20, 2023 पर 8:13 AM
NTPC के बोर्ड ने रिजल्ट जारी करते समय FY23 के लिए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड दिये जाने की सिफारिश की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने 19 मई को वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही यानी कि मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिये। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल शुद्ध मुनाफा छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,871.55 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी का मुनाफा 5,199.55 करोड़ रुपये रहा था। एनटीपीसी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 44,745.74 करोड़ रुपये हो गई। जो पिछले साल की इसी तिमाही में 37,724.42 करोड़ रुपये रही थी। वहीं शेयरखान ने अनुमान लगाया था कि एनटीपीसी के नतीजे बिजली उत्पादन में अच्छी वृद्धि और नई क्षमताओं के व्यावसायीकरण से संचालित होंगे। ये अन्य आय में कमी और बढ़ी हुई ब्याज लागत या टैक्स दर से आंशिक रूप से ऑफसेट होंगे।

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) ने कहा था कि वित्त वर्ष 2023 में 4 गीगावॉट के व्यावसायीकरण के कारण NTPC के बिजली उत्पादन में स्वस्थ वृद्धि देखने को मिलेगी।

    कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार NTPC ग्रुप ने वित्त वर्ष 2022 में 361 अरब यूनिट वार्षिक बिजली का उत्पादन किया। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 23 में 399 अरब यूनिट का उच्चतम वार्षिक उत्पादन दर्ज किया गया। इस तरह कंपनी के बिजली उत्पादन में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। FY23 में स्टैंडअलोन सकल उत्पादन 344 अरब यूनिट रहा है। जबकि पिछले साल कंपनी का स्टैंडअलोन सकल उत्पादन 310 अरब यूनिट रहा था। इसमें लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


    2000 रुपए का नोट अब होगा बंद, RBI का बड़ा ऐलान, 30 सितंबर तक बैंक में बदल सकेंगे आम लोग

    वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष के 16,960.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,121.35 करोड़ रुपये हो गया।

    कंपनी की कुल आय 2021-22 में 1,34,994.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 1,77,977.17 करोड़ रुपये हो गई।

    NTPC के बोर्ड ने FY23 के लिए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

    कल बाजार बंद होने के समय NTPC का शेयर 1.03 प्रतिशत या 1.80 रुपये नीचे गिरकर 173.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके शेयर का 52 वीक हाई 182.95 रुपये रहा है। जबकि इसका 52 वीक लो 134.95 रुपये रहा है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।