NTPC Q4 results | मुनाफा 14% बढ़कर 5,167 करोड़ रुपये पर पहुंचा, 3 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान

मार्च 2022 में खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 37,085 करोड़ रुपये पर रहा है

अपडेटेड May 20, 2022 पर 4:55 PM
साल -दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में NTPC का EBITDA 7,773 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,425.7 करोड़ रुपये पर रहा है ।

NTPC Q4 results | NTPC Limited ने 20 मई को वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 31 मार्च 2022 को समाप्त इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,167 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 4,542 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली क्योंकि इसी वित्त वर्ष की अक्टूबर -दिसंबर यानी तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,499 करोड़ रुपये रहा।

मार्च 2022 में खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 37,085 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 30,103 करोड़ रुपये पर रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 11.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 33,293 करोड़ रुपये पर रही थी।

साल -दर-साल आधार पर चौथी तिमाही में NTPC का EBITDA 7,773 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,425.7 करोड़ रुपये पर रहा है । वहीं EBITDA मार्जिन 25.82% से बढ़कर 30.81% पर रहा है।


Birlasoft अगले हफ्ते करेगा बायबैक पर विचार, जानिए 5 अहम बातें

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के कंपनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 -22 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 14 फीसदी की बढ़त के साथ 16,676 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2020-21 में 14,635 करोड़ रुपये पर रहा था।

वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 19 फीसदी की बढ़त के साथ 1,32,669 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि वित्त वर्ष 2020-21 में 1,11,531 करोड़ रुपये पर रही थी।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। बता दें कि इसके अलावा कंपनी ने फरवरी 2022 में 2021-22 के लिए ही 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कर दिया है।

आज की इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो 20 मई को एनएसई पर NTPC का शेयर 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ 149.6 रुपये पर बंद हुआ है। पिछले 1 साल के दौरान इस स्टॉक में 33.8 फीसदी की बढोतरी देखने को मिली है । वहीं पिछले 1 महीने में यह शेयर 6.8 फीसदी टूटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।