Birlasoft अगले हफ्ते करेगा बायबैक पर विचार, जानिए 5 अहम बातें

आईटी कंपनी Birlasoft की बोर्ड मीटिंग 23 मई 2022 को होने वाली है। इस बोर्ड मीटिंग में कंपनी के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव को विचार और मंजूरी के लिए रखा जाएगा

अपडेटेड May 20, 2022 पर 3:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
23 मई 2022 को होने वाली इस बोर्ड मीटिंग के संपन्न होने के बाद इसमें लिए गए निर्णयों के बारे में एक्सचेंज को सूचित किया जाएगा।

Birlasoft share buyback: आईटी कंपनी Birlasoft की बोर्ड मीटिंग 23 मई 2022 को होने वाली है। इस बोर्ड मीटिंग में कंपनी के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव को विचार और मंजूरी के लिए रखा जाएगा। 23 मई 2022 को होने वाली इस बोर्ड मीटिंग के संपन्न होने के बाद इसमें लिए गए निर्णयों के बारे में एक्सचेंज को सूचित किया जाएगा।

शेयर होल्डरों को सलाह है कि वे इस आईटी कंपनी के बायबैक में इन 5 बातों पर नजर रखें।

1] शेयर बायबैक प्राइस : अगर कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक को मंजूरी दे देता है तो यह इस चीज का ध्यान रखना सबसे अहम होगा कि शेयर का बायबैक प्राइस क्या रखा गया है।


2] टेंडर बनाम बाजार से सीधी खरीद- इस बायबैक में आपको इस बात पर भी ध्यान रखने की जरुरत होगी कि Birlasoft का यह बायबैक टेंडर ऑफर के जरिए होगा या फिर कंपनी सीधे खुले बाजार से शेयरों की खरीद करेगी।

3] शेयर बायबैक की राशि : बोर्ड मीटिंग में बायबैक का प्रस्ताव पास होने के बाद कंपनी यह भी बताएगी कि वह बायबैक के तहत वो कितने शेयर बायबैक करने जा रहे है। बायबैक के जरिए जितने ज्यादा शेयर खरीदे जाएंगे शेयर धारको को उतना ही ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका होगा।

मजबूत नतीजों के दम पर Ashok Leyland भर रहा फर्राटे, Reliance Securities को भी इस स्टॉक पर है भरोसा

4] क्लोजर विंडो : Birlasoft के शेयर धारको को बायबैक के विंडो की क्लोजिंग पर भी नजर रखनी जरुरी होगी। उम्मीद है कि Birlasoft के शेयरों के बायबैक के एक्सडेट और रिकॉर्ड डेट के ऐलान के साथ ही क्लोजर विंडो का भी ऐलान किया जाएगा।

5] एक्सेप्टेंस रेशियो (Acceptance ratio): Birlasoft के शेयरों मे 2022 में अब तक 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 1 साल के निचले स्तर पर नजर आ रहा है। ऐसे में Birlasoft के बायबैक के एक्सेप्टेंस रेशियो ऊंचा रहने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।