Nykaa Q1 results: जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹5 करोड़ रहा, रेवेन्यू 41% उछलकर ₹1,148 करोड़ पर पहुंचा

नायका (Nykaa) ब्रांड से कारोबार करने वाली कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) ने शुक्रवार 5 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के वित्तीय नतीजे जारी किए

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 6:53 PM
Nykaa का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 40.56% बढ़कर 1,148.4 करोड़ रुपये रहा

नायका (Nykaa) ब्रांड से कारोबार करने वाली कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) ने शुक्रवार 5 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 42.24 फीसदी बढ़कर 5.01 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.52 करोड़ रुपये था।

कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 40.56 फीसदी बढ़कर 1,148.4 करोड़ रुपये रहा , जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 816.991 करोड़ रुपये था।

Nykaa का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) जून तिमाही में सालाना आधार पर 47 फीसदी बढ़कर 2,155.8 करोड़ रुपये रहा। ब्यूटी एंड पर्सनल केयर सेगमेंट का GMV सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 1,488.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं फैशन सेगमेंट का GMV 59% बढ़कर 582 करोड़ रुपये रहा।


यह भी पढ़ें-नतीजों के बाद किन स्टॉक्स पर बरसेगा बाजार का प्यार, कौन सी कंपनियों ने बढ़ाईं बाजार की उम्मीदें ?

Nykaa का जून तिमाही में ऑपरेटिंग मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन रहा। कंपनी का EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) सालाना आधार पर 71 प्रतिशत बढ़कर 46.05 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.71 फीसदी बढ़कर 4 प्रतिशत हो गया।

इस बीच, FSN ने ई-कॉमर्स वेंचर्स ने इल्यूमिनार मीडिया प्राइवेट लिमिटेज (Iluminar Media Private Limited) में 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिसे लिटिल ब्लैक बुक के रूप में जाना जाता है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म को चलाने और ऑपरेट़ करने के कारोबार में शामिल है।

नायका के शेयर शुक्रवार को NSE पर 1.69% की गिरावट के साथ 1,420.00 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 1.27 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि साल 2022 की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 31.94% फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।