नतीजों के बाद किन स्टॉक्स पर बरसेगा बाजार का प्यार, कौन सी कंपनियों ने बढ़ाईं बाजार की उम्मीदें ?

नतीजों का सीजन के दौरान एक्सपर्ट्स ऐसे डार्लिंग स्टॉक्स आपके लिए चुनकर लाए हैं जो अब तक सभी कसौटी पर खरे उतरे हैं

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 5:52 PM
Story continues below Advertisement
डार्लिंग स्टॉक्स के रूप में दोनों एक्सपर्ट्स ने बैंकिंग, आईटी, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा जैसे सेक्टर्स से स्टॉक्स सुझाये

डार्लिंग मतलब प्यारा, दुलारा आंखों का तारा। हम अपने किसी चहेते को इस नाम से बुलाते हैं। ऐसा इंसान जिस पर भरोसा भरपूर हो। आप सोच रहे होंगे कि ये हम सब आपको क्यों बता रहे हैं। दरअसल आज आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग रिलीज हो रही है। इसी को ट्रिगर बनाकर सीएनबीसी-आवाज़ ने सोचा क्यों ना बाजार के कुछ डार्लिग स्टॉक्स से आपकी मुलाकात करवाई जाए। आपके पोर्टफोलियो के लिए ये परफैक्ट मैच हो सकते हैं। नतीजों का सीजन चल रहा है इसलिए हम ऐसे डार्लिंग स्टॉक्स आपके लिए चुनकर लाए हैं जो सभी कसौटी पर खरे रहे हैं।

सीएनबीसी-आवाज़ के साथ इस खास शो में मार्केट एक्सपर्ट Market Expert अंबरीश बालिगा और सुदीप बंदोपाध्याय जुड़ गये हैं। इन्होंने अपनी पसंद के डार्लिंग स्टॉक सुझाये हैं। इसमें पोजीशनल खरीदारी करके आप आने वाले समय में तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

डीलिंग रूम्स में आज एक शेयर में हुई खरीदारी तो दूसरे में बिकवाली, जानिये क्या रही वजह


मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय का डार्लिंग स्टॉक : ICICI Bank

सुदीप ने कहा कि उन्हें ये स्टॉक पसंद है। इसमें दांव लगाना चाहिए। ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक ने दमदार प्रदर्शन किया है। बैंक की सब्सिडियरी का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का डार्लिंग स्टॉकः TCS

अंबरीश ने कहा कि ये दिग्गज आईटी स्टॉक उन्हें पसंद है। इसने लगातार दमदार प्रदर्शन किया है। इसकी 25%+ से ज्यादा के मार्जिन नजर आई है। वही इसका 10% से ज्यादा रिटर्न रेश्यो है और मजबूत कैश फ्लो नजर आया है। इसके साथ ही इसकी एट्रिशन की दिक्कत खत्म होती दिख रही है।

मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय का डार्लिंग स्टॉक : L&T

सुदीप ने इस स्टॉक पर दांव लगाते हुए कहा कि मजबूत ऑर्डर बुक और प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। इसकी सब्सिडियरी का प्रदर्शन और रिटर्न रेश्यो अच्छा देखने को मिला है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी में बढ़त कायम, जानें RBI पॉलिसी के बाद गौरव बिस्सा के दमदार ट्रेड्स

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का डार्लिंग स्टॉकः HUL

अंबरीश ने कमाई के लिए इस एफएमसीजी स्टॉक पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ नजर आई है। इसके प्रोडक्ट्स की ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने की उम्मीद है। वहीं मार्जिन और लागत का दबाव घट रहा है। इसके GSK पोर्टफोलियो का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय का डार्लिंग स्टॉक : Tata Steel

सुदीप ने अगला डार्लिंग स्टॉक स्टील सेक्टर से चुना है। उन्होंने कहा कि आगे स्टील की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। इसके जमशेदपुर प्लांट में प्रोडक्शन लागत कम हुई है। वहीं देश में इंफ्रा खर्च और कैपेक्स से कंपनी को फायदा होगा।

मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा का डार्लिंग स्टॉकः DR REDDY'S

अंबरीश ने डार्लिंग स्टॉक के रूप में फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा इस कंपनी ने सभी जियोग्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा किये जा रहे नए-नए लॉन्च से मध्यम अवधि में मार्जिन में सुधार नजर आयेगा।

BHEL और MANAPPURAM FINANCE पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।