RBI ने भले ही रेट 0.5% बढ़ा दिया है। लेकिन बाजार इससे निराश नहीं हुआ है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में बढ़त कायम है। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Incred Equities के गौरव बिस्सा हैं। गौरव ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
NIFTY में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300, 17600 और 17700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17400, 17300 और 17200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38300, 38400 और 38500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
Incred Equities के गौरव बिस्सा के दमदार ट्रेड्स
AB Fashion & Retail Aug Fut : खरीदें - 280 रुपये, लक्ष्य - 298 रुपये, स्टॉपलॉस - 275 रुपये
HUL Aug Fut : खरीदें - 2653 रुपये, लक्ष्य - 2700 रुपये, स्टॉपलॉस - 2625 रुपये
Godrej Properties Aug Fut : बेचें - 1399 रुपये, लक्ष्य - 1360 रुपये, स्टॉपलॉस - 1430 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन : Navin Flourine
गौरव बिस्सा ने आज का सस्ता ऑप्शन बताने के लिए केमिकल सेक्टर का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि नवीन फ्लोरीन में सस्ता ऑप्शन खरीदना चाहिए। गौरव ने कहा कि इसकी अगस्त सीरीज की 4500 के स्ट्राइक वाली कॉल 131 रुपये के स्तर पर खरीदें। उन्होंने कहा कि इसमें 225 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। साथ ही उन्होंने इस पर 95 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )