डीलिंग रूम्स में आज एक शेयर में हुई खरीदारी तो दूसरे में बिकवाली, जानिये क्या रही वजह

आज बाजार में ऑटो और कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टर्स में अच्छी खरीदारी नजर आई

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलर्स को इस शेयर में खरीदारी की राय देते हुए इसके 300-310 रुपये तक जाने की उम्मीद जताई है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

कैसा रहा आज का बाजार


RBI पॉलिसी में कोई सरप्राइज नहीं होने से बाजार चहका। निफ्टी 17390 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी में मजबूती ज्यादा नजर आई। इस हफ्ते निफ्टी 1% तो बैंक निफ्टी करीब 2% चढ़ा।

सेक्टर पर नजर डालें तो ऑटो और कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सीमेंट शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आई। डालमिया भारत जे के सीमेंट और अल्ट्राटेक में 3% का उछाल देखने को मिला। वहीं मेटल और पावर शेयरों में भी रौनक रही।

BHEL और MANAPPURAM FINANCE पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

AB FASHION & RETAIL

ब्रोकरेज हाउस को डीलिंग रूम्स में आज एक शेयर में खरीदारी तो दूसरे में बिकवाली की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी गई। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने AB FASHION & RETAIL के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने अपने क्लाइंट्स से इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स को इस शेयर के 300-310 रुपये तक जाने की उम्मीद है। वहीं गिरावट में आज HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। लिहाजा इस पर खरीदारी करने की सलाह दी गई।

DELTA CORP

यतिन ने कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स में इस गेमिंग स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स की दी गई है। डीलर्स की डेल्टा कॉर्प के शेयर में STBT की स्ट्रैटेजी यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह है। उनका कहना है कि ये शेयर कल F&O बैन में आने की आशंका है। जिसको देखते हुए इसमें बिकवाली की राय दी गई। वहीं डीलर्स को इस शेयर के 190-192 तक फिसलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।