BHEL और MANAPPURAM FINANCE पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MANAPPURAM FINANCE का शुद्ध मुनाफा 35.4% घटकर 282.1 करोड़ रुपये रहा और NII 6.9% घटकर 997.4 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने BHEL पर अंडरवेट कॉल देकर इसका लक्ष्य 34.60 रुपये तय किया है

सरकारी कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में घाटा कम हुआ है। कंपनी को वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सालाना घाटा घटकर 191.85 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी को 445.440 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जबकि तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी को 908.87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 61.03 प्रतिशत बढ़कर 4,672 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2,901.32 करोड़ रुपये रही थी।

MORGAN STANLEY की BHEL पर स्ट्रैटजी


MORGAN STANLEY ने BHEL पर स्ट्रैटजी बताते हुए इस पर अंडरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 34.60 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि आय ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रही है। आय को पावर बिजनेस से सहारा मिला है। लेकिन कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है। लोअर मार्जिन इंडस्ट्रियल बिजनेस की हिस्सेदारी घटने की वजह से ग्रॉस मार्जिन में सालाना 315 bps की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का प्रोविजन रिवर्सल पहली तिमाही में 204 करोड़ रुपये होने के बावजूद EBITDA घाटा 170 करोड़ रुपये रहा।

Britannia के रिजल्ट के बाद स्टॉक में मामूली गिरावट, जानें MORGAN STANLEY और Jefferies की स्ट्रैटजी

MANAPPURAM FINANCE

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35.4% घटकर 282.1 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 436.5 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी NII 6.9% घटकर 997.4 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का NII 1,071.6 करोड़ रुपये रही थी।

CLSA की MANAPPURAM FINANCE पर राय

CLSA ने MANAPPURAM FINANCE पर रेटिंग को बढ़ाया है। उन्होंने इस स्टॉक पर रेटिंग अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर के लिए प्रति शेयर लक्ष्य मूल्य 130 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस में दिक्कतें बरकरार नजर आ रही है। वहीं तिमाही आधार पर पहली तिमाही में 1.5% के साथ सुस्त गोल्ड लोन ग्रोथ देखने को मिली। इन्होंने इसका ईपीएस अनुमान 4-7% बढ़ाया है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।