Nykaa Q3 Result: नायका की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce के दिसंबर तिमाही के नतीजे बेहद कमजोर रहे हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर 2022 तिमाही में 71 फीसदी गिरकर 8.5 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट 29 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही में नायका का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 63% बढ़ा है।
