Get App

Patanjali Foods का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 13% बढ़ा, 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान

Patanjali Foods Share Price: मार्च तिमाही में कुल रेवेन्यू 18.15 फीसदी बढ़कर 7,872.92 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में पतंजलि फूड्स का कुल रेवन्यू 6663.73 करोड़ रुपए था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 11:15 PM
Patanjali Foods का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 13% बढ़ा, 6 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान
Patanjali Foods के मार्च तिमाही के नतीजे 30 मई को मार्केट बंद होने के बाद आए हैं

Patanjali Foods: पतंजलि फूड्स ने 30 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 12.49 फीसदी बढ़ कर 263.71 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 234.43 करोड़ रुपए था।

मार्च तिमाही में कुल रेवेन्यू 18.15 फीसदी बढ़कर 7,872.92 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में पतंजलि फूड्स का कुल रेवन्यू 6663.73 करोड़ रुपए था।

मार्च तिमाही में कुल रेवेन्यू 18.15 फीसदी बढ़कर 7,872.92 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में पतंजलि फूड्स का कुल रेवन्यू 6663.73 करोड़ रुपए था।

पतंजलि ग्रुप के FMCG बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ दमदार रही है। मार्च 2023 तिमाही FMCG बिजनेस का रेवेन्यू 6218.8 करोड़ रुपए रहा जो फिस्कल ईयर 2022 में 1683.24 करोड़ रुपए था। ग्रुप के कुल रेवेन्यू में FMCG बिजनेस की हिस्सेदारी FY 2022 में 6.95 फीसदी थी जो मार्च 2023 में बढ़कर 19.72 फीसदी हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें