Paytm Q4 Result: मार्च तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 762.5 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 89% की उछाल

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने शुक्रवार 20 मार्च को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए

अपडेटेड May 20, 2022 पर 11:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm के शेयर शुक्रवार को NSE पर 3.30% की तेजी के साथ 572.00 रुपये पर बंद हुए

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने शुक्रवार 20 मार्च को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 762.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 444.4 करोड़ रहा था।

कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 89 फीसदी बढ़कर 1,541 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमॉर्टाइजेशन) लॉस 368 करोड़ रुपये रहा, जो तीसरी तिमाही से करीब 52 करोड़ रुपये कम है। यह EBITDA लॉस, एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन की लागत को हटाकर जोड़ा गया है।

कंपनी ने कहा वह EBITDA के स्तर पर ब्रेक-इवन की राह पर है और वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही तक इसे हासिल कर सकती है। शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कंपनी ने बताया, "रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी और लागत में कमी के साथ इसके हासिल किया जाएगा।"


यह भी पढ़ें- मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया

पूरे वित्त वर्ष 2022 के दौरान कंपनी का EBITDA लॉस (ESPO की लागत को हटाकर) 1,518 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष से 8 फीसदी कम है। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का EBITDA लॉस 1,655 करोड़ रुपये रहा था।

मार्च तिमाही में कंपनी की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) 2.6 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से करीब 104 फीसदी अधिक है। वहीं पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की GMV करीब दोगुना बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपये रही है, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 4 लाख करोड़ रुपये था।

GMV यह बताता है Paytm के ऐप के जरिए किसी अवधि में टोटल कितने रूपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। इसमें मनी ट्रासंफर जैसे कंज्यूम-टू-कंज्यूमर सेवाओं को नहीं शामिल किया जाता है।

इस बीच Paytm के शेयर शुक्रवार को NSE पर 3.30 फीसदी की तेजी के साथ 572.00 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में पेटीएम के शेयर करीब 10.80 फीसदी गिर चुके हैं। वहीं साल 2022 की शुरुआत से अभी तक इसमें 57 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।