Pepsico India का अप्रैल-दिसंबर 2023 में रेवेन्यू ₹5954 करोड़, मुनाफा रहा ₹217 करोड़

Pepsico India जनवरी 2024 से कैलेंडर वर्ष का वित्त वर्ष के रूप में पालन कर रही है। कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है। पेप्सिको ने 1989 में भारत में प्रवेश किया था। पेप्सिको के स्नैक्स कारोबार में कुरकुरे, लेज, डोरिटोस और क्वेकर जैसे ब्रांड शामिल हैं। बेवरेजेस कारोबार में पेप्सिको, 7अप, स्लाइस, ट्रॉपिकाना और गेटोरेड जैसे ब्रांड शामिल हैं

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pepsico India ने अपना वित्त वर्ष अप्रैल-मार्च से जनवरी-दिसंबर में बदल दिया है।

पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स (Pepsico India) का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू अप्रैल-दिसंबर 2023 के दौरान 5,954.16 करोड़ रुपये रहा। इस बीच मुनाफा 217.26 करोड़ रुपये था। बिजनेस इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म टोफ्लर को मिले डेटा से यह जानकारी सामने आई है। डेटा के मुताबिक, इस दौरान कंपनी की कुल आय 6,094.70 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपना वित्त वर्ष अप्रैल-मार्च से जनवरी-दिसंबर में बदल दिया है। इसलिए टोफ्लर के वित्तीय आंकड़ों में 2023 की तीन तिमाहियों का ब्यौरा है।

पेप्सिको इंडिया जनवरी 2024 से कैलेंडर वर्ष का वित्त वर्ष के रूप में पालन कर रही है। अप्रैल-दिसंबर 2023 अवधि में घरेलू बाजार में बिक्री से कंपनी की आय 5,533.63 करोड़ रुपये थी। कंपनी की कुल आय में निर्यात ने 266.19 करोड़ रुपये का योगदान दिया। पेप्सिको इंडिया शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है।

स्नैक्स और बेवरेजेस से कितना रेवेन्यू


स्नैक्स व्यवसाय से रेवेन्यू 4,763.29 करोड़ रुपये रहा। पेप्सिको के स्नैक्स कारोबार में कुरकुरे, लेज, डोरिटोस और क्वेकर जैसे ब्रांड शामिल हैं। बेवरेजेस कारोबार से कंपनी का रेवेन्यू अप्रैल-दिसंबर 2023 में 1,036.53 करोड़ रुपये रहा। इसमें पेप्सिको, 7अप, स्लाइस, ट्रॉपिकाना और गेटोरेड जैसे ब्रांड शामिल हैं। अप्रैल-दिसंबर 2023 में विज्ञापन प्रचार पर खर्च 694.52 करोड़ रुपये था।

ICICI Bank Q1 Results: अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 15% बढ़कर ₹11059 करोड़, NPA आया नीचे

भारत एक उच्च मांग वाला बाजार

जुलाई महीने की शुरुआत में एक इनवेस्टर्स कॉल के दौरान पेप्सिको के चेयरमैन और सीईओ रेमन लैगुआर्टा ने कहा कि भारत एक उच्च मांग वाला बाजार है, जहां कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए निवेश कर रही है। कंपनी विकास के अवसरों को भुनाने के लिए ब्रांड्स में निवेश कर रही है। लैगुआर्टा ने कहा था, "हम AMESA (अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया) क्षेत्र के कई हिस्सों में बहुत अधिक वृद्धि देख रहे हैं, विशेष रूप से भारत हमारे लिए एक बड़ा विकास क्षेत्र है और यह निश्चित रूप से एक निवेश क्षेत्र है।" पेप्सिको ने 1989 में भारत में प्रवेश किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।