Get App

PNB Housing Finance Q4 results: मार्च तिमाही में 57% बढ़ा मुनाफा, 444 करोड़ रुपये पर पहुंचा

PNB Housing Finance Q4 results: जनवरी मार्च तिमाही के दौरान पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की इंटरेस्ट इनकम 1683.69 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1,580.59 करोड़ रुपये थी। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 4:38 PM
PNB Housing Finance Q4 results: मार्च तिमाही में 57% बढ़ा मुनाफा, 444 करोड़ रुपये पर पहुंचा
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने आज 29 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

PNB Housing Finance Q4 results: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने आज 29 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) में 57 फीसदी का उछाल आया है और यह बढ़कर 444 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 28.01 फीसदी बढ़ा है। बढ़ते नेट इंटरेस्ट मार्जिन और एसेट क्वालिटी में सुधार के कारण कंपनी के नेट प्रॉफिट में उछाल आया है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 800.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52-वीक हाई 913.95 रुपये और 52-वीक लो 441.55 रुपये है।

कैसे रहे PNB Housing Finance के तिमाही नतीजे

जनवरी मार्च तिमाही के दौरान पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की इंटरेस्ट इनकम 1683.69 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1,580.59 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़कर 632 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, तिमाही आधार पर NII में सिर्फ 6 फीसदी की वृद्धि हुई। FY23 के अंत तक कंपनी का NII 2,346 करोड़ रुपये था।

जनवरी-मार्च तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.65 फीसदी रहा, जबकि एक तिमाही पहले की अवधि में यह 3.49 फीसदी और एक साल पहले की अवधि में 3.74 फीसदी था। 31 मार्च को ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट 1.50 फीसदी रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3.83 फीसदी और एक तिमाही पहले की अवधि में 1.73 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें