PNB Q3: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 44.2 फीसदी घटकर 628.9 करोड़ रुपए पर रहा है। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,126.8 करोड़ रुपए पर रहा था।
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज आय 9,179.4 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 17.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 7,803.2 करोड़ रुपए रही थी।
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 10.50 फीसदी से घटकर 9.80 फीसदी पर आ गया है जबकि नेट एनपीए 3.80 फीसदी से बढ़कर 3.30 फीसदी पर पहुंच गया है।
रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ग्रॉस NPA 87,035 करोड़ से घटकर 83,584 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 29,348.2 करोड़ रुपए से घटकर 26,363.1 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग 4,906.4 करोड़ रुपए से घटकर 4,713.3 करोड़ रुपए पर आ गई है।