Power Grid Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 37% घटकर ₹3,801 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में 6.7% का इजाफा

Power Grid Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 6.71 फीसदी बढ़कर 10,905.21 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,218.58 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 7:14 PM
Power Grid के शेयर सोमवार को NSE पर 0.94% लुढ़ककर 221.55 रुपये पर बंद हुए

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) का एकीकृत शुद्ध मुनाफा (Consolidated Net Profit) मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही या जून तिमाही में 36.62 फीसदी घट गया। कंपनी ने सोमवार 8 अगस्त को जून तिमाही के अपने नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 36.62 फीसदी घटकर 3,801.19 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,998.28 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 6.71 फीसदी बढ़कर 10,905.21 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,218.58 करोड़ रुपये था।

Power Grid का ट्रांसमिशन रेवेन्यू जून तिमाही में 10,702.98 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,106.37 करोड़ रुपये था। कंपनी को कंसल्टेंसी बिजनेस से 235.39 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हुआ, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 156.29 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का टेलीकॉम रेवेन्यू घटकर 118.82 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 190.32 करोड़ था।


यह भी पढ़ें-चाइनीज मोबाइल कंपनियों को बड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार, ₹12,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में हो सकती हैं बैन

Power Grid का ऑपरेटिंग मार्जिन सपाट 90 फीसदी रहा। हालांकि नेट प्रॉफिट घटकर 35 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले 59 फीसदी था। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के अतं में उसकी नेटवर्थ 79,983.67 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 76,138.84 करोड़ रुपये था।

Power Grid की कुल बॉरोइंग जून तिमाही के अंत में घटकर 1,33,023.80 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,40,221.36 करोड़ रुपये था।

इस बीच पावर ग्रिड के शेयर सोमवार को NSE पर 0.94% लुढ़ककर 221.55 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 2 फीसदी बढ़े हैं। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 25.56 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।