PVR Inox Q4 Results: शुद्ध घाटा कम होकर ₹130 करोड़ रुपये रहा, रेवेन्यू में 10% का इजाफा

PVR Inox Q4 Results: देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन, पीवीआर आईनॉक्स ने मंगलवार 14 मई को अपने मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 130 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 333 करोड़ रुपये रहा था। मार्केट एक्सपर्ट्स ने मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 118 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था

अपडेटेड May 14, 2024 पर 3:05 PM
PVR Inox Q4 Results: दिसंबर तिमाही में कंपनी को 12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था

PVR Inox Q4 Results: देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन, पीवीआर आईनॉक्स ने मंगलवार 14 मई को अपने मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 130 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 333 करोड़ रुपये रहा था। इसकी पिछली तिमाही में कंपनी को 12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। PVR Inox पिछली 2 तिमाहियों से मुनाफा दर्ज कर रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों की विफलता के कारण कंपनी फिर से घाटे में आ गई हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 118 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़कर 1,256.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,143.2 करोड़ रुपये था। वहीं दिसंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू 1,545.9 करोड़ रुपये रहा था। एनालिस्ट्स ने कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 22 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया था।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 में उसकी शुरुआत धीमी रही थी और जून तिमाही में उसने 44.1 करोड़ रुपये का घाटा दिया दर्ज किया था। कंपनी ने बताया कि हिंदी फिल्मों के औसत से कम प्रदर्शन, फुटफॉल और सिनेमा एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में धीमी रिकवरी मुख्य वजह रही।


हालांकि दूसरी और तीसरी तिमाही में जवान और गदर-2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के आने के बाद हालात बदले और कंपनी मुनाफे में आई। हालांकि फिर तीसरी तिमाही में फिर से सुस्ती आई और इसका मुनाफा घटकर 12.8 करोड़ रुपये रहा।

इस बीच दोपहर ढाई बजे के करीब, एनएसई पर पीवीआर आईनॉक्स के शेयर 1.93 फीसदी की तेजी के साथ 1,290.75 रुपये के भाव पर लगाया था। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 22.25 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों में करीब 12 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- Cochin Shipyard के शेयरों में 11% की दमदार रैली, यूरोपीय क्लाइंट से मिला है बड़ा ऑर्डर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।