भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने सितंबर 2023 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर 2023 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में 67% बढ़कर 3,452 करोड़ रुपये हो गया। स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत बिक्री का इसमें अहम योगदान रहा। एक साल पहले सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2068 करोड़ रुपये था। वहीं स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 25773 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में रेवेन्यू 22105 करोड़ रुपये था।
स्टैंडअलोन बेसिस पर EBITDA में 24 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 4397 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 3539 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 प्रतिशत उछलकर 34436 करोड़ रुपये हो गया, वहीं शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत गिरकर 2348 करोड़ रुपये पर आ गया।
कंपनी के वित्तीय नतीजे एनालिस्ट्स की उम्मीदों से अधिक रहे क्योंकि 5 हाउसेज को उम्मीद थी कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 37 प्रतिशत से अधिक बढ़ेगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के नतीजों का इसके शेयरों पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। बीएसई पर दिन के दौरान शेयर ने 1550.25 रुपये का हाई और 1516.50 रुपये का लो देखा। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1524.20 रुपये पर सेटल हुआ। एनएसई पर शेयर ने 1551 रुपये का हाई और 1515.30 रुपये का लो देखा। बाद में यह करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1523.50 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले 6 माह में शेयर ने करीब 25 प्रतिशत और 1 साल में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।