पब्लिक सेक्टर की कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corporation) ने बुधवार 10 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 26 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 25 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 25 करोड़ रुपये रहा।
देश की 'मिनी-रत्न' कंपनियों में गिनी जाने वाली रेलटेल का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 376 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 306 करोड़ रुपये था।
वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड टोटल इनकम जून तिमाही में सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 385 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 315 करोड़ रुपये था। कंसॉलिडेटेड आधार पर कंपनी का कुल खर्च जून तिमाही में बढ़कर 350 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 287 करोड़ रुपये था।
इस बीच Railtel के शेयर बुधवार को NSE पर 0.71 फीसदी गिरकर 98.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 3.81% की तेजी आई है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक रेलटेल के शेयरों में करीब -16.15 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक सालों में रेलटेल के शेयर करीब 25.02 फीसदी गिरी है।