Siemens लिमिटेड की मार्केट वैल्यू पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के पहुंची पार, इस साल 19% चढ़े शेयर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान Siemens Ltd के शेयर करीब 1 फीसदी बढ़कर 2,849 रुपये के अपने रिकॉर्ड उंचे स्तर पर पहुंच गए

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 7:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Siemens Ltd का मुनाफा सालाना आधार पर 112% बढ़कर 300.7 करोड़ रुपये रहा

भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी सीमेंस लिमिटेड (Siemens Ltd) बुधवार को उन खास कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई, जिनकी मार्केट वैल्यू (Market Cap) 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। साइमेंस लिमिटेड के शेयरों में इस साल अब तक करीब 19 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार को दिन के कारोबार के दौरान Siemens Ltd के शेयर करीब 1 फीसदी बढ़कर 2,849 रुपये के अपने रिकॉर्ड उंचे स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.01 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार खत्म होने के समय सीमेंस इंडिया के शेयर 2,810 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Siemens लिमिटेड ने 2 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 51 फीसदी बढ़कर 4,198 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के एनर्जी सेगमेंट का रेवेन्यू 52.3 फीसदी बढ़कर 1,454.4 करोड़ रुपये, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट 40.5 फीसदी बढ़कर 1,506 करोड़ रुपये रहा।


यह भी पढ़ें- करोड़पति से गरीब बनाने वाले शेयर: इन 4 स्टॉक्स ने पहले निवेशकों को कराया बंपर मुनाफा, फिर उनकी सारी संपत्ति डुबो दी

कंपनी के मोबाइल सेगमेंट का रेवेन्यू 171.4 फीसदी बढ़कर 391.1 करोड़ रुपये रहा, जबिक डिजिटल इंडस्ट्रीज सेगमेंट का रेवेन्यू 45.7 फीसदी बढ़कर 996.2 करोड़ रुपये रहा। सीमेंस लिमिटेड का जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 112.1 फीसदी बढ़कर 300.7 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के ऑर्डर इनफ्लो में सालाना आधार पर 20 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई और यह 4,992 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज फर्म B&K Securities ने तिमाही नतीजों के बाद Siemens लिमिटेड के शेयरों पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 2,683 रुपये से बढ़ाकर अब 2,893 रुपये कर दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।