Get App

RBL Bank Q1 Results: मुनाफा 288 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी में रही बेहतर

RBL Bank Q1 Results:पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 201 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बैंक का मुनाफा उम्मीद से भी बेहतर रहा है, क्योंकि ब्रोकरेज काअनुमान था कि अप्रैल-जून 2023 तिमाही में बैंक को 257 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है। 21 जुलाई को, आरबीएल बैंक पिछली क्लोजिंग से 0.93 फीसदी की बढ़त लेकर 221.70 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बेंचमार्क सेंसेक्स 1.31 फीसदी गिरकर 66684.26 पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2023 पर 1:56 PM
RBL Bank Q1 Results: मुनाफा 288 करोड़ रुपए पर रहा, एसेट क्वालिटी में रही बेहतर
आरबीएल बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। इस अवधि में बैंक की ग्रॉस एनपीए (GNPA)पिछले साल पहले की समान अवधि के 4.08 फीसदी से घटकर 3.22 फीसदी पर आ गई है

RBL Bank Q1 earnings: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आरबीएल बैंक ने 22 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक को 288 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक को 201 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बैंक का मुनाफा उम्मीद से भी बेहतर रहा है, क्योंकि ब्रोकरेज का अनुमान था कि अप्रैल-जून 2023 तिमाही में बैंक को 257 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है।

एसेट क्वालिटी में भी सुधार

जून तिमाही में मुंबई मुख्यालय वाले आरबीएल बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। इस अवधि में बैंक की ग्रॉस एनपीए (GNPA)पिछले साल पहले की समान अवधि के 4.08 फीसदी से घटकर 3.22 फीसदी पर आ गई है।

रुपए में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की ग्रॉस एनपीए 2419.9 करोड़ रुपए से घटकर 2404.3 करोड़ रुपए पर और नेट एनपीए 772.5 करोड़ रुपए से घटकर 729.8 करोड़ रुपए रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें