REC Q4 Result : सरकारी कंपनी REC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर 3065.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के मुनाफे में हायर इनकम के चलते बढ़ोतरी देखने को मिली है। REC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 2,301.33 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।
