jio Q4 results: Jio का ARPU 181.7 रुपये पर रहा, 5G बेस बढ़कर 10.8 करोड़ ग्राहक पर पहुंचा

Reliance Jio ARPU : टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के अखिल भारतीय ट्रू 5जी नेटवर्क में अब 10.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो गए हैं। Jio का 5G नेटवर्क अब इस टेलीकॉम कंपनी के 28 फीसदी से ज्यादा वायरलेस डेटा ट्रैफ़िक को वहन करता है। इसमें से पूरा 5G डेटा उसके अपने 5G+4G कॉम्बो कोर पर संचालित होता है

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी के साथ 4.24 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं। वहीं, चौथी तिमाही में 1.09 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं

jio Q4 : भारत के सबसे बड़े मोबाइल फोन ऑपरेटर की होल्डिंग कंपनी, Jio प्लेटफ़ॉर्म ने बाताया है कि ग्राहकों की संख्या में जोरदार बढ़त के साथ-साथ उसकी वायरलाइन सेवाओं में तेजी आई है। इसके चलते वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कंपनी की सब्सक्राइबर मिक्स काफी बेहतर स्थिति में रहा है जिसका कंपनी को फायदा मिला है।

EBITDA सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़ा

रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी और मार्जिन में लगातार सुधार के कारण मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में Jio प्लेटफ़ॉर्म का EBITDA सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़कर 14,360 करोड़ रुपये पर रहा है।


ARPU 181.7 रुपये तक पहुंचा 

31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में रिलायंस जियो का प्रति उपयोगकर्ता औसत रेवेन्यू यानी ARPU 181.7 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि प्रोमोशनल 5G टैरिफ के बढ़ते हिस्से के चलते सब्सक्राइबर मिक्स का फायदा सीमित हो गया। बता दें कि प्रोमोशनल 5G टैरिफ में ग्राहकों को अनलिमिटेड सेवाएं दी जाती हैं। इन पर अब तक अलग से शुल्क नहीं लगाया जाता। बता दें कि इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जियो का ARPU 178.8 रुपये था।

RELIANCE Q4: 18951 करोड़ रुपए पर अनुमान से बेहतर रहा मुनाफा, 10 रुपये प्रति शेयर डिवडेंड का एलान

चौथी तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 35.2 फीसदी बढ़ा

जियो ने बताया है कि चौथी तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 35.2 फीसदी बढ़कर 40.9 अरब जीबी हो गया और वॉयस ट्रैफिक सालाना आधार पर 9.7 फीसदी बढ़कर 1.44 लाख करोड़ मिनट हो गया, जिससे कंपनी का ग्राहक बेस मजबूत बना रहा।

जियो के अखिल भारतीय ट्रू 5जी नेटवर्क में  10.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहक

जियो के अखिल भारतीय ट्रू 5जी नेटवर्क में अब 10.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो गए हैं। Jio का 5G नेटवर्क अब इस टेलीकॉम कंपनी के 28 फीसदी से ज्यादा वायरलेस डेटा ट्रैफ़िक को वहन करता है। इसमें से पूरा 5G डेटा उसके अपने 5G+4G कॉम्बो कोर पर संचालित होता है। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी के साथ 4.24 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं। वहीं, चौथी तिमाही में 1.09 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं। कंपनी ने ग्राहकों को जोड़ने के मामले में अपने सभी प्रतिस्पर्धा को काफी पीछे छोड़ दिया है।

JioAirFiber सेवा लगभग 5,900 शहरों/कस्बों में पहुंची

Jio की फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवा, JioAirFiber, अब लगभग 5,900 शहरों/कस्बों में पेश की जा रही है, जल्द ही पूरे भारत में इसके कवरेज को और बढ़ाया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।