Get App

Reliance Results Q1- कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये रहा, आय में 11.5% का इजाफा

RELIANCE INDUSTRIES Q1 RESULTS- रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा घट गया। कंपनी का मुनाफा 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये पर आ गया। लेकिन पहली तिमाही के दौरान कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 11.5% बढ़कर 257,823 करोड़ रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 8:30 PM
Reliance Results Q1- कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये रहा, आय में 11.5% का इजाफा
RELIANCE INDUSTRIES का पहली तिमाही में कंज्यूमर, अपस्ट्रीम, डिजिटल सर्विसेस और रिटेल में मजबूत कारोबार देखने को मिला

RELIANCE INDUSTRIES Q1 RESULTS : ऑयल से लेकर केमिकल, दूरसंचार और रिटेल सेक्टर में बिजनेस करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2024) के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.5% घटकर 17,445 करोड़ रुपये हो गया। कपनी की आय में जोरदार इजाफा देखने को मिला। पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 257,823 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 2.0% बढ़कर 42,748 करोड़ रुपये रहा। जबकि  पहली तिमाही में कंपनी का O2C EBITDA 14.3% घटकर 13,093 करोड़ रुपये रहा।

OIL & GAS EBITDA 30% बढ़कर 5,210 करोड़ रुपये

पहली तिमाही में Reliance Industries का OIL & GAS EBITDA सालाना आधार पर 30% बढ़कर 5,210 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में OIL & GAS EBITDA मार्जिन 84.3% रही। कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही के दौरान O2C को छोड़ सभी सेगमेंट्स में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। ऑयल एंड गैस में सालाना आधार पर 33.4% ग्रोथ रही। अपस्ट्रीम बिजनेस में 30% ग्रोथ रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें