RELIANCE RETAIL Q3 RESULT: आय बढ़कर 67,634 करोड़ रुपये, EBITDA में भी हुआ इजाफा

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए रिलायंस रिटेल ने शानदार नतीजे जारी किये हैं। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 64,936 करोड़ रुपये से बढ़कर 67,634 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान 4,414 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,786 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 8:02 PM
RELIANCE RETAIL ने तीसरी तिमाही के दौरान कुल 789 नए स्टोर खोले हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का कारोबार करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे आज 20 जनवरी 2023 को जारी कर दिये हैं। कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला है। रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर बढ़कर 67,634 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बढ़ा है। तीसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA बढ़कर 4,786 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर देखें तो रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 67,634 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 64,936 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA 4,786 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,414 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर बढ़कर 7.1% रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी EBITDA मार्जिन 6.8% रही थी।


    RIL Q3 Earnings- मुनाफा 13% घटकर 15,792 करोड़ रुपये पर रहा

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)  का रिटेल कारोबार संभालने वाली कंपनी ने अपने स्टोर्स में इजाफा करते हुए 789 नए स्टोर खोले हैं।

    सालाना आधार पर कंपनी का वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा 6.2 प्रतिशत बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये हो गया। जबकि FY22 की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2,259 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही उसके सभी प्रकार के स्टोर्स में 20.1 करोड़ लोग पहुंचे। ये संख्या अब तक की सबसे अधिक संख्या रही है।

    यह संख्या एनालिस्ट्स की अपेक्षाओं के अनुरूप रही। बाजार ने त्योहारी सीजन के दौरान रिलायंस रिटेल की ग्राहकों की संख्या में सुधार होने की उम्मीद जताई थी। इसके साथ ही एनालिस्ट्स ने कंपनी के मजबूत ग्रोथ के जारी रहने का अनुमान लगाया था।

    रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक, ईशा एम अंबानी (Isha M Ambani, Executive Director, Reliance Retail Ventures) ने कहा "तिमाही के दौरान हमारा प्रदर्शन हमारे व्यापार मॉडल की अंतर्निहित शक्तियों और दक्षताओं को प्रदर्शित करता है। ये शक्तियां और दक्षताएं हमें हर समय उत्कृष्टता के साथ अपने ग्राहकों की सेवा करने में सक्षम बनाती हैं। हम अपने ग्राहकों और विक्रेता भागीदारों के साथ अपने संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए अपने सभी स्टोर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सर्वश्रेष्ठ खरीदारी अनुभव प्रदान करने में तत्पर बने हुए हैं।"

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।