भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का कारोबार करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे आज 21 अप्रैल 2023 को जारी कर दिये हैं। कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला है। रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर बढ़कर 69,288 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में बढ़ा है। चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA बढ़कर 4,925 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर देखें तो रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 69,288 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 67,634 करोड़ रुपये रही थी।
रिलायंस रिटेल का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत बढ़कर 2415 करोड़ रुपये रहा। जबकि आय सालाना आधार पर 30% बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये हो गई।
तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA 4,925 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,786 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 7.1% रही जबकि पिछली तिमाही में भी कंपनी EBITDA मार्जिन 7.1% ही रही थी।
सालाना आया और EBITDA में जोरदार इजाफा
वहीं चौथी तिमाही के साथ ही वित्त 2023 के समाप्त होने का साथ ही RELIANCE RETAIL के सालाना आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर कंपनी के EBITDA में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कंपनी का EBITDA सालाना 45% बढ़कर 17,974 करोड़ रुपये हो गया।
सालाना आधार पर भी कंपनी की आय में वृद्धि नजर आई। RELIANCE RETAIL की आय सालाना आधार पर 30% बढ़कर 2.60 लाख करोड़ रुपये हो गई।
वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का रिटेल कारोबार संभालने वाली RELIANCE RETAIL के स्टोर्स में इजाफा हुआ। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी 966 नये स्टोर्स खोले। इससे कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 18,040 हो गई है। चौथी तिमाही में कंपनी के रिटेल फुटप्रिंट में 64% की ग्रोथ दर्ज की गई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)