मार्च 2024 तिमाही में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट तकरीबन 3 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,125.7 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट संबंधी विवादों के निपटारे पर काफी खर्च किया, जिसका असर कंपनी के नतीजों पर देखने को मिला। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,011.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1,049.02 करोड़ रुपये था।
